Tuesday, November 11

अंगूर और लाभ


अंगूर में सर्वोतम प्रकार का गुलुकोज एवं फ्रक्टोज होता है,जिससे रस पेट में पहुंचते ही शीघ्रता से सुपाच्य हो शरीर में ऊर्जा और ताप प्रदान करता है।
अंगूर में शर्करा २५ प्रतिशत होती है।लोहा पर्याप्त मात्रा में होता है जो हिमोग्लोबिन बडाता है। खून की कमी वालों को इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
अंगूर बल वर्धक है। आँखों के लिए फायदेमंद और ज्वर में लाभदायक है।
वात व पित्त की यदि वृद्धि हो तो इसका सेवन करने से दूर हो जाती है।
अंगूर क्षारीय आहार है,शरीर में विषैले पदार्थों को बाहर निकलता है।

No comments: